भूपानी में ज्वैलरी की शॉप में आभूषण चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम ने एक महिला आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम ने एक ज्वेलरी शॉप में चोरी करने के मामले में महिला आरोपी राकेश को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि दिवेश वासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद ने थाना भूपानी में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी भूपानी में एक ज्वैलरी शॉप है, 19 मार्च को उसकी पत्नी ज्वैलरी शॉप पर बैठी थी तभी दो महिलाएं आई तथा ज्वैलरी देखने के बहाने सोने के कुछ आभूषण चुरा कर ले गई। जिस शिकायत पर थाना भूपानी में चोरी की धारा में मामला दर्ज किया गया।

मामला में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने महिला आरोपी राकेश वासी गाँव शिकंदराबाद जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश हाल गांव नथूपुरा दिल्ली को नन्द नगरी दिल्ली से काबू किया है ।

महिला आरोपी ने पुछताछ में बतलाया कि उसको पैसों की जरुरत थी, इसलिए उसने यह काम किया और उसकी एक अन्य साथी भी वारदात में शामिल है । जिसकी तलाश क्राईम ब्रांच द्वारा की जा रही है।

महिला आरोपी को अधिक पुछताछ के लिए माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। मामले में आरोपी विनय को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!