वाहन चोरी करने वाले आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने किया गिरफ्तार, ऑटो बरामद

फरीदाबाद- 02 दिसम्बर : पुलिस चौकी सेक्टर-15-ए में शिवम कुमार वासी भूपानी हाल पता अजरौंदा ने अपनी शिकायत में बताया कि वह ऑटो चलाने का काम करता है। उसने अपना ऑटो अजरौंदा में अपने घर से बाहर रात्रि करीब 9.30 बजे खडा किया था, करीब 20 मिनट बाद आकर देखा तो आटो वहां से गायब था। जिस पर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज किया गया है।

मामले में कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा सेक्टर 85 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर आरोपी अकरम वासी गांव चौसा पिनगवां को रेड लाइट ओल्ड फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चोरी किए गए ऑटो को आगरा नहर की पटरी खेड़ीपुल से बरामद कराया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने ऑटो को अजरोंदा से चोरी किया था, ऑटो को नहूं ले जा रहा था, रास्ते में ऑटो खराब हो गया था जिसको वहीं पर खड़ा छोड़ दिया। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!