वाहन चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने स्कूटी सहित किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम अभिजीत है। आरोपी फरीदाबाद के पल्ला के रोशन नगर गणपति कॉलोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी अपने सूत्रो प्राप्त सूचना से स्कूटी सहित बजरंग चौक पल्ला से थाना ओल्ड के वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने स्कूटी को नशे की पूर्ती के लिए ओल्ड की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से चोरी किया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!