अपराध शाखाओं की टीम ने अवैध हथियार रखने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार कर 3 देसी कट्टे किये बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 20 मई को फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 देसी कट्टे बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 मई को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अक्षय(26) वासी उत्तम नगर दिल्ली को अवैध देसी कट्टा सहित एस.जी.एम नगर एरिया से गिरफ्तार किया है।
इसी प्रकार क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने किशन(22) वासी राहुल कालोनी एस.जी.एम नगर फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित आगरा कैनाल रोड खेडीपुल फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया है।
वहीं अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने गोविंदा(22) वासी थाना शहर बल्लभगढ फरीदाबाद को सेक्टर-2 कट IMT के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जा से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ है।
उन्होंने आगे बताया कि सभी आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।



