पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में रिस्टोरर के पदों के लिए लिखित परीक्षा 05 जनवरी को : डीसी

फरीदाबाद, 22 दिसंबर। डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में रिक्त रिस्टोरर के पदों के लिए लिखित परीक्षा आगामी 05 जनवरी को फरीदाबाद में आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। डीसी विक्रम ने बताया कि परीक्षा 05 जनवरी को प्रातः 7:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा बाटा चौक मेट्रो स्टेशन के विपरीत प्लॉट नंबर-17, सेक्टर 20 बी में अदानी गैस लिमिटेड के पास की जाएगी। जहां यह परीक्षा का सेंटर बनाया गया है।



