एनसीआर कराटे कप में ओवियान ने जीता गोल्ड मेडल

फरीदाबाद : हरियाणा विश्व में खेलकूद के माध्यम से अपना परचम फहरा रहा है! इसी कड़ी में फरीदाबाद के सदपुरा गांव के ओवियान शर्मा ने एनसीआर कराटे कप में गोल्ड मेडल जीतकर फरीदाबाद का नाम रोशन किया। पिछले दिनों एनसीआर में कराटे चैंपियनशिप दिल्ली में आयोजित हुई जिसमें डीपीएस स्कूल के स्टूडेंट ओवियान शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया!

इस मौके पर कोच गणेश राजपूत और उनके पिता मनीष शर्मा के साथ पूरे परिवार को शहर के गणमान्य लोगों ने बधाई दी! परिवार के लोगों ने बताया कि ये बुजुर्गों का आशीर्वाद है और कोच गणेश राजपूत व डी पी एस की पूरी टीम ने पूरा सहयोग किया, इसके लिए हम उनके आभारी हैं!

अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बबली ने कहा के परिवार पहले से ही सामाजिकता को जीता है, अब उनके पोते समान ओवियान शर्मा ने उसमें और चार चांद लगाया है!
भाजपा के वरिष्ठ नेता टिपर चंद शर्मा ने बधाई देते हुए ओवियान के उज्जवल भविष्य की कामना की! इन सभी गणमान्य लोगों के साथ गांव के विशन शर्मा, मोहित शर्मा आदि गणमान्य लोगों ने भी बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की!



