डीसी विक्रम सिंह ने गणतंत्र दिवस समारोह स्थल और परेड ग्राउंड का किया निरीक्षण

– मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश

फरीदाबाद, 19 जनवरी। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे लिए गौरव व गर्व का पर्व है। हमें इसको भव्य ढंग से आयोजित करना है और जिस विभाग को जो भी दायित्व मिला है उसे पूरी निष्ठा के साथ निर्धारित समय पर पूरा करें।

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सभी विभाग अपने से संबंधित तैयारियों को पूरी निष्ठा के साथ पूरी करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जिला स्तरीय 74वें गणतंत्र दिवस का समारोह सेक्टर-12 हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित करने का निर्णय लिया है।

डीसी विक्रम सिंह ने आज वीरवार को समारोह स्थल की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ सेक्टर-12 हेलीपैड ग्राउंड का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए और कार्यक्रम स्थल सहित वीवीआइपी रूट को चेक किया। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी-अपनी तैयारियां पूरी रखें। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत करने, राष्ट्रीय ध्वज फहराने की व्यवस्था, वीवीआईपी, वीआईपी स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और समाज सेवी संस्थाओं के सम्मानित होने वाले प्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परेड की टुकड़ियों की रिहर्सल तथा मैन स्टेज की व्यवस्था, माईक सर्विस, प्रैस गैलरी, बिजली, पानी, साफ सफाई, रंगोली सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा किया।

इस अवसर पर एसडीएम परमजीत चहल, सीईओ जिला परिषद सुमन भांकर, सीटीएम अमित मान, जिला शिक्षा अधिकारी मुनेश चौधरी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!