डीसीपी एनआईटी ने डॉ. मानव शर्मा को किया सम्मानित – छोटी उम्र में शिक्षा और समाज सेवा में बनाई बड़ी पहचान

ज्ञानदीप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल एवं समाजसेवी डॉ. मानव शर्मा हुए सम्मानित

फरीदाबाद : नशा मुक्त अभियान के तहत आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में डीसीपी एनआईटी मैडम द्वारा ज्ञानदीप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. मानव शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए एनएचपीसी कम्युनिटी सेन्टर सूरजकुंड फरीदाबाद में सम्मानित किया गया। डॉ. मानव शर्मा शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ समाज में भी लगातार अपना विशेष योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बेहद कम आयु में अपने बेहतरीन व्यवहार और उच्च संस्कारों की बदौलत समाज में अपनी एक अलग और विशिष्ट पहचान बनाई है।

उनका स्कूल (ज्ञानदीप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल) एक स्लम (पिछड़े) इलाके में स्थित है। इसके बावजूद, डॉ. मानव शर्मा ने अपने कड़े परिश्रम और संस्कारों के दम पर स्कूल को एक नया मुकाम दिया है। आज उनके स्कूल की साख और संस्कारों की वजह से हर क्षेत्र के लोग अपने बच्चों का दाखिला उनके स्कूल में कराने के लिए प्रेरित होते हैं। डॉ. शर्मा ने स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर भी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यही कारण है कि उन्हें हर मंच पर सम्मान मिलता है। चाहे शिक्षा मंत्री हों, अन्य कैबिनेट मंत्री हों, शिक्षा विभाग के आला अधिकारी हों, राजनेता हों या पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी—हर प्रतिष्ठित स्टेज पर डॉ. मानव शर्मा को उनके कार्यों के लिए सराहा और सम्मानित किया जाता रहा है।

इसी कड़ी में मिले इस नए सम्मान पर डॉ. मानव शर्मा ने नशा मुक्त अभियान की इंचार्ज सुनीता मैडम का तहे दिल से विशेष धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुनीता मैडम के मार्गदर्शन और प्रयासों की वजह से ही आज वे इस बड़े सम्मान के हकदार बने हैं। इस अभियान के माध्यम से अब तक कम से कम ढाई लाख लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा चुका है। अंत में डॉ. मानव शर्मा ने इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए डीसीपी मैडम और अभियान इंचार्ज सुनीता मैडम का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!