पुलिस उपायुक्त NIT कुलदीप सिंह ने ESIC पार्क में पब्लिक पुलिस कोऑर्डिनेशन गोष्ठी का किया आयोजन
लोगों की सुनी समस्याएं, समाधान का दिया आश्र्वासन

फरीदाबाद 31 दिसम्बर : पुलिस उपायुक्त NIT कुलदीप सिंह ने NIT 3 नम्बर ESIC पार्क में लोगों के साथ एक गोष्ठी
एन आई टी जोन- पुलिस पब्लिक कोऑर्डिनेशन गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय आरडब्ल्यूए पदाधिकारी, मार्केट एसोसिएशन पदाधिकारी, और अन्य गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस उपायुक्त महोदय के स्वागत से हुआ। इसके पश्चात उपायुक्त महोदय ने गोष्ठी में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया।
पुलिस द्वारा संचालित सेवाओं की जानकारी:
पुलिस उपायुक्त महोदय ने आमजन की सुरक्षा हेतु हरियाणा पुलिस द्वारा शुरू की गई सुविधाओं और सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
1. ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम
2. डायल 112
3. इंडिया 112 ऐप
4. साइबर क्राइम से बचाव के उपाय
साथ ही, उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर क्राइम पोर्टल www.cybercrime.gov.in और संचार साथी पोर्टल की जानकारी साझा की।

सामाजिक मुद्दों पर चर्चा:
सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने वीडियो के माध्यम से बताया कि किस प्रकार नशा समाज को खोखला कर रहा है और अन्य अपराधों को बढ़ावा देता है। साथ ही, अवैध नशा बेचने वालों की सूचना 90508 91508 पर देने की अपील की गई।
उपायुक्त महोदय ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया ताकि समाज को अपराधमुक्त, नशामुक्त और सड़क दुर्घटना मुक्त बनाया जा सके।
समस्याओं का समाधान और संकल्प:
गोष्ठी में उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुना गया और अधिकांश का समाधान मौके पर ही किया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि भविष्य में समस्याओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाएं।
अंत में, पुलिस उपायुक्त महोदय ने सामूहिक संकल्प दिलाया कि सभी लोग अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सजग रहेंगे और किसी भी अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को देंगे।
गोष्ठी में उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारी:
इस कार्यक्रम में प्रबंधक थाना एसजीएम नगर निरीक्षक कबूल सिंह, प्रबंधक थाना एनआईटी महिला निरीक्षक पूनम, प्रभारी चौकी टाउन नंबर 3, प्रभारी चौकी यातायात निरीक्षक एनआईटी जोन मनीष कुमार, सामुदायिक पुलिसिंग टीम से समन्वयक सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, और ट्रैफिक ताऊ वीरेंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
फरीदाबाद पुलिस हमेशा आपकी सेवा में तत्पर है।



