अवैध नशा बेचने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 7 किलोग्राम गांजा व 7.33 ग्राम स्मैक बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 23 मार्च को अपराध शाखा बॉर्डर व AVTS की टीम ने अवैध नशा बेचने बारे अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए ओमप्रकाश(32) वासी जिला भोजपुर बिहार व विवेक(20) वासी जिला ओरंगाबाद बिहार को 7 किलोग्राम गांजा सहित हरकेश नगर पल्ला एरिया के पास से गिरफ्तार किया है। जिन्होंने बताया कि बिहार से अवैध नशा लेकर आए थे।

वहीं AVTS-2 की टीम ने गौरव(22) वासी सनलाईट कालोनी दिल्ली को 7.33 ग्राम स्मैक सहित बाईपास रोड सेक्टर-29 के पुल से काबू किया है।

आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थानों मे एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है, जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर ओमप्रकाश व विवेक को 7 दिन व गौरव को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!