जिला रेड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर तपेदिक के मरीजो को दिया गया विशेष पोषाहार

फरीदाबाद : जि़ला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत विक्रम सिंह उपायुक्त एवम अध्यक्ष जि़ला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे रैड क्रॉस भवन सेक्टर 12 फरीदाबाद मे 100 आर्थिक रूप से कमजोर तपेदिक के मरीजो को विशेष पोषाहार वितरण हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे विनोद कुमार सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात फरीदाबाद ने शिरकत की, सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा जि़ला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के प्रांगण मे पौधरोपण किया उसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा पोषाहार वितरण कार्यक्रम मे ज़िला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित मुहीम को बहुत ही सार्थक बताते हुए तपेदिक के रोगियों से अपील करते हुए कहा कि तपेदिक रोग लाइलाज नही है यदि इसकी पूरी दवाइयों का सेवन पूर्ण रूप से किया जाए।

उन्होने कहा कि तपेदिक के लक्षणों की पहचान करके तत्काल प्रभाव से इलाज बेहद जरूरी है। इस स्थिति में जरूरी ये है कि आप इलाज के साथ अपनी डाइट भी सही करें। जैसे कि खाने में फल और सब्जियों को शामिल करें जो कि आपको अंदर से सेहतमंद रखें और शरीर की ताकत बढ़ाए!

विशिष्ट अतिथि जगदीश सहदेव संरक्षक रैड क्रॉस द्वारा तपेदिक रोगियों के कल्याण हेतु ज़िला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी का सपना है कि वर्ष 2025 तक टी बी को जड़ खत्म करना है तथा इस दिशा मे सभी को सामूहिक प्रयास करना जरूरी है।

इस अवसर पर सचिव जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद बिजेन्द्र सौरोत ने बताया कि तपेदिक की बीमारी बहुत ही खतरनाक बीमारी है इस बीमारी का सफल इलाज यही है कि पौष्टिक आहार ले और समय पर दवाइयों का सेवन करे । उन्होंने बीमारी से बचाव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह रोग एक खतरनाक संक्रामक रोग है सही समय पर इसका इलाज नहीं होने पर यह जानलेवा हो सकती है। इसलिए अपने आप को इस बीमारी की चपेट में आने से बचाने के लिए आपको इसके बारे में पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी है। जिससे आप खुद व अपने परिवार को इस जानलेवा रोग की चपेट में आने से बचा सकें।

जगदीश सहदेव एवं विमल खंडेलवाल संरक्षक भारतीय रेडक्रॉस ने तपेदिक रोगियों के कल्याण हेतु हर संभव सहयोग देने का वादा किया। यह भी बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी सदैव मानव हित के कार्यों निरंतर करती रहती है, सभी सामाजिक संगठनों को सहयोग के साथ में समाज को एक नई दिशा देने का काम करती है। मैं उनकी पूरी टीम को इस विशेष अवसर के ऊपर बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

पुरषोत्तम सैनी ज़िला प्रशिक्षण अधिकारी फरीदाबाद ने रैडक्रॉस द्वारा चलाई जा रही विभिन्न मानव कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि मानवहित में कार्य करना आने आप में बहुत ही शुकुन की बात है। रैडक्रॉस मानवहित में कार्य करने वाली अंतराष्ट्रीय संस्था है। इस अवसर पर डॉ दुर्गेश द्वारा मंच संचालन के माध्यम से सभी तपेदिक रोगियों को नियमित रूप से दवाई हेल्थ चेकअप कैंप एवं स्क्रीनिंग कैंपों के माध्यम से लोगों में टी बी जैसी बीमारी का पता चलता है, जिसका समय रहते इलाज कराने में मदद मिलती है।

जिला टी बी कॉर्डिनेटर मधु भाटिया ने बताया कि रैडक्रॉस के उद्देश्य स्वास्थ्य-सेवा-मित्रता को मद्देनजर रखते हुए इन शिविरों का आयोजन किया गया। सुशील प्रोजेक्ट मेनेजर टी आई एवं उनकी पूरी टीम व उषा गांधी, जगन्नाथ अत्तरी, अमनदीप शर्मा, अशोक कुमार, केशव, रामबरन ने सराहनीय सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!