डाॅ. भीमराव अम्बेडकर एजुकेशन सोसायटी के द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ. भीम राव अम्बेडकर जी की 135वीं जंयती बड़े धूमधाम से मनाई गई

फरीदाबाद : डाॅ. भीमराव अम्बेडकर एजुकेशन सोसायटी के द्वारा सविधांन के रचियता, देश के प्रथम कानून मंत्री, भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ. भीम राव अम्बेडकर जी की 135वीं जंयती बड़े धूमधाम से मनाई गई। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधीक्षक अभियन्ता अजीत सिंह समारोह के मुख्य अतिथि थे और सेवानिर्वित उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त तारा चंद डाबला ने समारोह की अध्यक्षता की। नारनौल से चलकर आए गांव नसीबपुर के पूर्व सरपंच एवं वरिष्ठ समाजसेवी डाॅ. किशन, वरिष्ठ समाजसेवी मनोज चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद, सरदार अर्जुन सिंह, शहरी के युवा उद्यमी सुरेश कुमार आशु विशेष अतिथि के रूप में तथा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

सबसे पहले बाबा साहब के चित्र पर मालायें पहनाकर पुष्पांजलि अर्पित की, उन्हें नमन किया और याद किया। अजीत सिंह ने संस्था की छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उन्हें बाबा साहब के जीवन से शिक्षा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बाबा साहब के तीन मूलमंत्र बताते हुए कहा कि केवल शिक्षा के माध्यम से ही हम आगे बढ़कर चांद को भी छू सकते है। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसके कारण हर क्षेत्र में प्रगति हो सकती है। उन्होंने डाॅ. भीमराव अम्बेडकर एजुकेशन सोसायटी के कार्यों की प्रंशसा करते हुए कहा कि ये संस्था वास्तव में बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है और इसके लिए उन्होंने अपनी तरफ से संस्था को 11,000/- रू की सहायता राशि प्रदान की।

तारा चंद डाबला ने बाबा साहब को याद करते हुए उनके बतलाये रास्ते का आवह्ान किया। उन्होंने कहा कि उनके सामने बैठी ये छात्रायें भारत का भविष्य है और इनको यदि सुअवसर मिले तो ये किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रह सकती।उन्होंने कहा कि डाॅ. भीमराव अम्बेडकर एजुकेशन सोसायटी, फरीदाबाद संस्था के चैयरमैन ओ.पी. धामा के नेतृत्व में बेटियों के भविष्य के निर्माण के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने संस्था के कार्यक्रमों को और गति देने के लिए 11000/- रू की सहयोग राशि देने की घोषणा की और भविष्य में संस्था के साथ मिलकर अपना योगदान देने का आश्वासन दिया।
डाॅ. श्रीकृष्ण ने कहा कि ये संस्था बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाने में बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है हम सबको मिलकर ऐसी संस्थाओं का सहयोग करना चाहिए।
मनोज चौधरी ने बाबा साहब को याद करते हुए उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला और कहा कि हमने बड़ी-बड़ी डिग्रीयाॅ और पैकेज तो ले लिए है लेकिन हम अपनी संस्कृति और संस्कारों को भूलते जा रहे है। ये संस्था बच्चों को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार देकर बहुत सहरानीय कार्य कर रही है।
राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि यदि हमने जीवन में प्रगति करनी है तो बाबा साहब के विचारों और शिक्षा को आत्मसाथ करना होगा उसके बगैर हम अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ सकते। डाॅ. भीमराव अम्बेडकर एजुकेशन सोसायटी, फरीदाबाद बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाने में प्रयासरत एक मात्र अग्रणीय संस्था है।

के.एल. मेहता दयानंद महिला काॅलेज की सहायक प्रोफेसर डाॅ. मधू सिंह ने बाबा साहब की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहाकि बाबा साहब हमेशा महिलाओं की शिक्षा और उनको बराबरी का हक दिलाने के पक्षधर रहे। बाबा साहब ने कहा कि यदि किसी देश की प्रगति को मापना है तो उस देश की महिलाओं की प्रगति को माप लीजिए।
संस्था के चेयरमैन ओ.पी. धामा ने बाबा साहब को नमन करते हुए उनके बताये रास्ते पर चलने का आह्वाहन किया।उन्होंने बताया कि इस समय इस संस्था में गरीब परिवारों की लगभग 40 छात्राएं रोजगारपरक प्रशिक्षिण ले रही है जो स्लम क्षेत्रों से आती है। अभी तक इस संस्था के द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं अभियान के अंतर्गत 2000 से ज्यादा महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षिण देकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया है। ओ.पी. धामा ने बताया कि बाबा साहब की जयंती के अवसर पर ये संस्था कम्प्यूटर और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण प्रारम्भ करने जा रही है तथा जल्दी ही यह संस्था सी.ई.टी. और एस.एस.सी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए विशेष ट्रेनिंग सेंटर खोलने जा रही है। उन्होंने आए हुए सभी मेहमानों, प्रैस व मीडिया के सभी बंधुओं का धन्यवाद किया।



