भाजपा तिगांव मंडल के गांव कौराली में पदाधिकारी की बैठक आयोजित

फरीदाबाद : भाजपा तिगांव मंडल के गांव कौराली में पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में तिगांव मंडल प्रभारी नंदकिशोर शर्मा और मंडल अध्यक्ष गिर्राज त्यागी विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर सुना तथा मन की बात कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात मंडल के पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति व जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के बारे में चर्चा की।

इस बैठक में मंडल महामंत्री कर्मवीर अधाना व महामंत्री नेपाल भाटी, महिला मोर्चा अध्यक्षा सपना पाराशर, मंडल सचिव श्रीमाला भाटी व संगीता त्यागी, मंडल सचिव तिलक भाटी, मीडिया प्रभारी सुधीर मेहता, कोषाध्यक्ष भीमसेन कौशिक व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!