नशा मुक्ति कैंप का आयोजन, थाना कोतवाली व मनोरोग विभाग, सिविल अस्पताल फरीदाबाद की टीम ने लोगों को किया जागरूक

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार कार्यक्रम किये जा रहे हैं, इसी क्रम में थाना कोतवाली की टीम ने मनोरोग विभाग, सिविल अस्पताल फरीदाबाद के साथ मिलकर ए०सी० नगर में नशा मुक्ति कैंप का आयोजन किया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हैं बताया कि आजकल युवा नशे की ग्रस्त में जा रहे हैं, जिस संबंध में फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार जागरूक कार्यक्रम किया जा रहे हैं। थाना कोतवाली की टीम ने भी मनोरोग विभाग सिविल अस्पताल फरीदाबाद के साथ मिलकर ए०सी० नगर में नशा मुक्ति कैंप का आयोजन किया। इस दौरान 50 से अधिक लोगों ने कैंप में भाग लिया।

कैंप के दौरान लोगों को जागरुक करते हुए बताया गया कि नशा क्या है और कैसे मनुष्य के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक जीवन को प्रभावित करता है। लोगों को यह भी बताया गया कि एक नशे का आदी मनुष्य दवाइयों व अन्य साधनों की सहायता से नशा को आसानी से छोड़ सकता है।

कैंप में भाग लेने वाले लोगों ने कहा कि उनके लिए यह कैंप लाभदायक रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!