नशा तस्कर को क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार, 7.51 ग्राम स्मैक बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त क्राइम मुकेश कुमार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने आरोपी अमन(21) को नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 03 जुलाई को क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने गस्त के दौरान गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए अमन(21) वासी शिव कालोनी पल्ला फरीदाबाद को न्यू तिलपत रोड के पास से काबू कर 7.51 ग्राम स्मैक बरामद की। जिसके खिलाफ थाना पल्ला में नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अमन 7.51 ग्राम स्मैक 10,000/- रूपये में दिल्ली से किसी व्यक्ति से लेकर आया था।

आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!