दुर्गा शक्ति बल्लबगढ़ की टीम ने रात्रि गस्त के दौरान 2 महिला को सुरक्षित पहुंचाया उनके घर, दो अलग-अलग स्थान पर मिली थी महिलाएं

फरीदाबाद 2 दिसम्बर : सौरभ सिंह पुलिस आयुक्त के निर्देशन में फरीदाबाद पुलिस महिला सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, इसी क्रम में 1 दिसंबर की रात को दुर्गा शक्ति बल्लबगढ़ की टीम बल्लबगढ़ बस स्टैंड मौजूद थी। जहां पर अलग-अलग जगह पर खड़ी हुई दो महिलाएं मिली, जिनको अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने के लिए सवारियां नहीं मिल रही थी, जिस पर दुर्गा शक्ति की टीम ने उन महिलाओं को उसके घर गौच्छी जीवन नगर व पर्वतीय कॉलोनी में सुरक्षित छोडा गया।

दोनों महिलाओं व उनके परिजनों ने पुलिस टीम के सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!