ब्लांक डी टू सेक्टर 10 मे नि:शुल्क पढ़ने वाले सलम बस्ती के 150 बच्चों के लिए लगाई 150 लिटर ठण्डा पानी करने की मशीन

फरीदाबाद, 7 जून (मनीष शर्मा) : ब्लांक डी टू सेक्टर 10 मे आस पास के रहने वाले स्लम बस्ती के 150 बच्चों नि शुल्क पढ़ाई करने के लिए आते हैं।ब्लॉग की ग्रीन बेल्ट में डेढ़ सौ बच्चों को पढ़ाने के लिए दो टीचर आते हैं उनकी माँग थी कि बच्चों को ठण्डा पानी नहीं मिलने से बहुत परेशानी होती है इसी वजह से सर्वोदय हॉस्पिटल की तरफ़ से ठण्डे पानी करने की 150 लिटर की मशीन लगाई गई हैं । गर्मी का प्रकोप बढ़ने से ब्लांक डीटू बच्चों के अलावा नए मकान बन रहे जिनमें काफ़ी मज़दूर व अन्य प्रकार कर्मचारियों लगे हुए हैं जिन्हें ठण्डा पानी नहीं मिलने की वजह से ख़रीद कर ठण्डा पानी पीने पड़ रहा था ! ब्लांक के प्रधान जगजीत सिंह नैन व ब्लांक के संरक्षक व पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बीसला,व वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ ने सर्वोदय हॉस्पिटल से कहकर इस ठण्डे पानी की मशीन को लगवाया है। इससे पहले भी समुदायिक भवनों में एक डेढ़ सौ लीटर की ठंडा पानी करने की मशीन पहले ही लगायी जा चुकी है अब ब्लांक वासी भी इस उस मशीन से ठण्डा पानी पीं सकते हैं। ब्लांक के घरों में लगे फ़्रीज़ ठण्डा पानी काफ़ी समयावधि में करते हैं लेकिन दोनों मशीन में ठण्डा पानी हमेशा निकलता रहता है। ब्लांक वासी दोनो ठण्डा करने का मशीन पानी पी सकते है। ब्लांक वाशियो ने ब्लांक की कार्यकारिणी की भूरी भूरी प्रशंसा की है।और कहा की इस कार्य के लिए कार्यकारिणी के अलावा सर्वोदय हॉस्पिटल हुई बधाई का पात्र है।



