थाना सदर बल्लभगढ़ प्रबंधक की टीम ने गांव चंदावली के स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा अभियान, महिला विरुद्ध अपराध, यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान, महिला सुरक्षा व शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाई गई मुहिम के अंतर्गत गांव चंदावली के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किए गए कार्यक्रम में थाना प्रबंधक सदर बल्लभगढ़ इंस्पेक्टर नवीन कुमार व उनकी टीम ने स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थियों को महिला विरुद्ध अपराध, यातायात नियमों, नशे से होने वाली स्वास्थ्य व धन की हानि के प्रति जागरूक किया है। स्कूल प्रिंसिपल ने पुलिस टीम का स्वागत किया।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पुलिस आयुक्त ने शहर में हर घर तिरंगा अभियान,महिला सुरक्षा व शहर को नशा मुक्त बनाने के अभियान के अंतर्गत स्कूल के बच्चों को पुलिस टीम के द्वारा महिला विरुद्ध अपराध, यातायात नियमों, नशा से होने वाली स्वास्थ्य व धन की हानि के प्रति किया जागरूक करते हुए यातायात नियमों की बुक व सीनियर सिटीजन की गाइड लाईन के पैम्पलेट बाटकर जागरुक किया है।

छात्रों को नशे से होने वाली स्वास्थ्य व धन की हानि के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नशे की बुरी लत से हमारे स्वास्थ के साथ साथ धन की हानि होती है। नशे से हजारों लाखों घर बर्वाद हो चुके है। नौजवान बच्चे शौक शौक में नशे की बुरी लत को पाल लेते हैं। बाद में नशे की पूर्ति के लिए क्राइम का सहारा लेते हैं जिसमें नौजवान चोरी, स्नैचिंग, लूट तथा अवैध हथियार के साथ वारदातों को अंजाम देते हैं जिसके कारण उनकी हंसती खेलती जिंदगी बर्बाद हो जाती है। हमें नशे से शुरुआत में ही लड़ना चाहिए जिससे कि हम अपनी स्वास्थ्य व धन के साथ अपने परिवार की खुशियों को बचा सके। पुलिस टीम ने छात्रों व अध्यापकों के साथ नशा न करने की शपथ ली।

अंत में पुलिस से संपर्क करने के माध्यमों के बारे में बच्चों को जागरूक करते हुए पुलिस टीम ने बताया कि वह किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना 112 पर दे सकते हैं। इसके अलावा नशामुक्ति हेल्पलाइन 9050891508, महिला हेल्पलाइन 1091, साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतें 1930 और बच्चों से संबंधित किसी भी अपराध के लिए वह 1098 पर संपर्क कर सकते हैं। छात्राओं के मोबाइल में दुर्गा शक्ति एप इंस्टॉल करवाई गई ताकि इमरजेंसी के समय इसके उपयोग से पुलिस को सूचित करके सहायता ली जा सके। स्कूल तथा कॉलेज के अध्यापकों तथा छात्राओं द्वारा पुलिस टीम द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान के लिए उन्होंने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!