कर्मचारियों ने दफ्तरों पर गेट मीटिंगें करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को ज्ञापनरूपी माँग पत्र सौंपे

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सर्कल फरीदाबाद की तमाम सब डिवीजनों, डिवीजनों में हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) यूनियन के समस्त पदाधिकारियों के नेतृत्व एवं बिजली कर्मचारियों ने एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए अपने अपने संबंधित एसडीओ व एक्सईएन कार्यालयों पर गेट मीटिंगें करते हुए नारेबाजी की। गेट मीटिंग करते हुए कर्मचारियों व कर्मचारी नेताओं ने एचएसईबी वर्कर यूनियन के लेटर पर निगम में लगे अपने सभी कच्चे व पक्के कर्मचारियों के हितों एवं जायज माँगों को देखते हुए यूनियन के माध्यम से ज्ञापन रूपी माँग पत्र सौंपे और अपने माँग पत्र के जरिये निगम मैनेजमेंट से बिजली कर्मचारियों ने अपनी माँग रखी है कि आगामी आने वाला सीजन यानी मौसम प्रचण्ड गर्मी के साथ साथ आँधी तूफानों एवं बरसात का सिर पर आने को है । जिससे निपटने के लिये बिजली कर्मचारियों को ऐसे मौसम के साथ दो दो हाथ कड़ी मशक्कत के साथ करने पड़ते हैं । इसके लिये निगम अधिकारियों को आमजन में बिजली पर्याप्त मात्रा में मिलने और समय पर सुविधाएं प्राप्त हो इसके लिये चाहिये कि वह अपने कर्मचारियों के लिये वो सभी साजो सामान, साधन और संसाधन पूर्ण रूप से उपलब्ध समय पर करवाये जिसकी उसी सख्त व जल्द जरूरत है।
सभी कर्मचारियों के लिये पूर्ण टी एन्ड पी किट दिए जाने की माँग के साथ साथ बरसाती रेन कोट, बेहतर क्वालिटी के शूज़ आदि पर्याप्त उपकरण समय पर दें । इसी माँग को लेकर बिजली कर्मचारियों ने फरीदाबाद सर्कल के अंतर्गत आने वाले चारों जोनों के सभी अधिकारियों को अपने एचएसईबी वर्कर यूनियन के लेटर पैड पर ज्ञापन रूपी माँग पत्र सौंपे । चारों ज़ोन जिनमे बल्लभगढ़ ज़ोन, एनआईटी फरीदाबाद जोन, ओल्ड फरीदाबाद जोन व ग्रेटर फरीदाबाद जोन सम्मलित रहे।



