अपहरण व हत्या के मामले मुख्य आरोपी सहित दो आरोपी और गिरफ्तार, पूछताछ जारी

मृतक की पत्नी व मुख्य आरोपी के एक दोस्त को पहले ही किया जा चुका है गिरफ्तार

फरीदाबाद 28 दिसंबर : 17 दिसंबर को थाना धौज में आशीष वासी संजय कालोनी S.G.M नगर ने एक शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि उसके भाई तय्यब की शादी अनीशा से हुई थी। अनिशा अपने मायके में ही रहती है। जिसने 16 दिसम्बर को तय्यब अपनी ससुराल जा पाखल रहा था। पाखल टोल टैक्स के साथ कच्चा रास्ता पर 3 आदमी बेठकर शराब पी रहे थे। जिनका झगडा हो गया, जो तय्यब को मोटरसाइकिल पर बेठाकर ले गये। जिस संबंध में थाना धौज में अपहरण का मामला दर्ज कर तय्यब की तलाश की जा रही थी।

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि मामले में कार्रवाई करते थाना धौज की पुलिस टीम ने आरोपी आकाश को 21 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। आरोपी आकाश ने तय्यब की नाश की निशानदेही कराकर नश को बरामद कराया था। मृतक की पत्नी अनिशा को 23 दिसंबर को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस उपायुक्त NIT, कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन में आगे कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस टीम ने आरोपी रवि और कोमल को बंधवाड़ी गांव गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी रवि से पूछताछ में सामने आया कि उसका मृतक की पत्नी अनीशा के साथ संबंध थे। मृतक ने आरोपी से पैसे भी ले रखे थे पैसे के विवाद में आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर तय्यब का अपहरण करके मांगर गांव के पहाड़ में ले जाकर पत्थरों से हत्या कर दी थी। गिरफ्तार आरोपी रविंद्र उर्फ रवि, कोमल गाव पावटा मोहताबाद के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों को मामले में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!