जीव कल्याण संस्थान में नेत्र जांच शिविर का आयोजन

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद स्थित जीव कल्याण संस्थान द्वारा हर साल की भांति इस बार भी नेत्र जांच शिविर एवं मोतियाबिंद से ग्रस्त लोगों का निशुल्क ऑपरेशन शिविर का आयोजन तारा नेत्रालय फरीदाबाद के सहयोग से किया गया । इस अवसर पर 132 लोगों द्वारा नेत्र जांच कराई गई तथा 25 से अधिक लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। इस अवसर पर तारा नेत्रालय फरीदाबाद के डॉक्टर मनीष कश्यप, डॉक्टर कमल, सतवीर, नरेश, हिमानी व ज्योति ने मरीजों की जांच की। तारा नेत्रालय के प्रबंधक रामेश्वर जाट ने बताया कि ऑपरेशन के लिए चयन किए हुए मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन तारा नेत्रालय अस्पताल में अगले दिन किया जाएगा।

जीव कल्याण संस्थान के अध्यक्ष राम अवतार गुप्ता, प्रहलाद गर्ग, महेश आर्य, नरेश अग्रवाल, अशोक आर्य, कैंप इंचार्ज जगदीश गुप्ता, शांता अग्रवाल ने शिविर को सफल बनाने में कड़ी मेहनत का परिचय दिया। इस अवसर पर शांत अग्रवाल के पुत्र प्रवीण सिंगल ने जीव कल्याण संस्थान को दो लाख रुपए की राशि कंप्यूटर्स के लिए देने की घोषणा की, वही सुनील घीया ने संस्थान को जनरेटर हेतु 6 लाख रुपए देने का वादा किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!