पुलिस की मुस्तैदी से सफल हुई फरीदाबाद नमो मैराथन, 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों ने संभाली सुरक्षा व यातायात व्यवस्था

अल सुबह 3 बजे से तैनात रही पुलिस, चप्पे-चप्पे पर रहा सुरक्षा व ट्रैफिक का पहरा

  • फरीदाबाद पुलिस के 700 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने मैराथन में लिया भाग
  • रूट पर प्रभावी नाकाबंदी, डायवर्जन, ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों के चलते शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आयोजन

फरीदाबाद : फरीदाबाद में आयोजित हाफ मैराथन का आयोजन पुलिस की प्रभावी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मैराथन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के साथ आमजन की आवाजाही को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन की तैयारियां की गई थीं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मैराथन के दौरान सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के लिए राजेंद्र कुमार मीणा, जॉइंट सीपी फरीदाबाद नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया, जिनके नेतृत्व में फरीदाबाद नमो मैराथन का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस दौरान 1500 से अधिक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई थीं। पुलिसकर्मियों ने तड़के सुबह 3:00 बजे से विभिन्न स्थानों पर तैनात रहकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को संभाला।

मैराथन रूट पर चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की नजर

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 21 किलोमीटर हाफ मैराथन प्रातः लगभग 06:00 बजे सूरजकुंड मेला ग्राउंड से शुरू होकर एनएचपीसी कॉलोनी, मानव रचना इंस्टीट्यूट, अनखीर गोलचक्कर से होते हुए सेक्टर-21C एवं सेक्टर-46 डिवाइडिंग रोड, मार्बल मार्केट, बड़खल-अनखीर रोड तथा सेक्टर-21D मार्केट से होकर अनखीर गोलचक्कर की ओर यू-टर्न लेते हुए वापस सूरजकुंड मेला ग्राउंड पर समाप्त हुई।

इस दौरान पाली चौक से एमवीएन चौक, प्रहलादपुर चौक से सूरजकुंड गोलचक्कर, सूरजकुंड रोड, अनंगपुर रोड, एमवीएन रोड, अनखीर गोलचक्कर से सेक्टर-21A से सेक्टर-21D डिवाइडिंग रोड तथा बड़खल चौक से सूरजकुंड शूटिंग रेंज रोड तक सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहा था।

मैराथन के निर्धारित रूट पर पुलिस की विभिन्न टीमों को रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया था। प्रतिभागियों की सुरक्षा के साथ-साथ आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख मार्गों पर यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया गया। आवश्यकता के अनुसार यातायात को डायवर्ट किया गया तथा महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई थी।

पुलिस की मुस्तैदी के चलते मैराथन के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रही और आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

उन्होंने आगे बताया कि फरीदाबाद पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मैराथन में सक्रिय भागीदारी भी की। फरीदाबाद पुलिस के 700 से अधिक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मैराथन में भाग लिया। इसके अलावा आईआरबी के 500 व पुलिस ट्रेंनिंग सेंटर सुनारिया के 250 पुलिस कर्मचारियों ने भी मैराथन में भाग लिया।

पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की इस भागीदारी ने न केवल आयोजन के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया, बल्कि अन्य प्रतिभागियों का भी उत्साह बढ़ाया।

सुबह 3 बजे से शुरू हुई पुलिस की ड्यूटी

मैराथन के सफल आयोजन के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटियां तड़के सुबह 3:00 बजे से ही शुरू हो गई थीं। विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने आयोजन स्थल, मैराथन रूट, प्रमुख चौराहों, डायवर्जन प्वाइंटों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संभाली।

पुलिस टीमों के बीच आपसी तालमेल के साथ सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया गया। पुलिस की ओर से प्रतिभागियों की सुरक्षा के साथ-साथ आमजन को कम से कम असुविधा हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा गया।

मैराथन के दौरान फरीदाबाद पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुरक्षा ड्यूटी के साथ स्वयं भी उत्साहपूर्वक दौड़ में हिस्सा लिया। पुलिसकर्मियों की भागीदारी ने आयोजन को विशेष रूप से यादगार बनाया।

फरीदाबाद पुलिस द्वारा बड़े सार्वजनिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के साथ-साथ नागरिक सहभागिता को भी प्राथमिकता दी जा रही है। हाफ मैराथन का सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन इसी समन्वित पुलिस व्यवस्था का उदाहरण रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!