फरीदाबाद पुलिस ने वांछित आरोपी संदीप उर्फ चेंटा वासी गांव मच्छगर को मुठभेड़ के बाद किया काबू
आरोपी 20 मई की सुबह सेक्टर 12 कोर्ट मोड स्थित चंदिला फूड होटल पर कर्मचारी के ऊपर पिस्टल तानकर हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था।

फरीदाबाद : अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने रात को वांछित आरोपी संदीप उर्फ चेंटा वासी गांव मच्छगर को मुठभेड़ के बाद काबू किया है। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आरोपी घूम रहा था। जब पुलिस उसे पकडऩे गई तो उसने पुलिस टीम पर 3 फायर किये, जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया और तुरंत उसे काबू कर लिया गया।
यह वाक्या थाना छांयसा के अंतर्गत चांदपुर से अटाली रोड पर गांव फज्जूपुर क्षेत्र का है। पुलिस ने मौका से एक मोटरसाइकिल, एक पिस्टल बरामद की है।
आरोपी 20 मई की सुबह सेक्टर 12 कोर्ट मोड स्थित चंदिला फूड होटल पर कर्मचारी के ऊपर पिस्टल तानकर हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था।
अपराधी का है पूर्व रिकॉर्ड, लूट, डकैती हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराध में संलिप्त रहा है।



