फरीदाबाद पुलिस ने शराब तस्करो पर प्रहार करते हुए 3 आरोपियो को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार कर, 214 बोतल बरामद, वारदात में प्रयोग कार को किया जब्त

फरीदाबाद : बता दे कि पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश नरवाल, IPS के दिशा-निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस ने शराब तस्करों पर प्रहार करते हुए अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियो में पिन्कू, अभिषेक और दिवाकर का नाम शामिल है। आरोपी पिन्कू गांव मिठोली मथुरा उत्तर प्रदेश, आरोपी अभिषेक मूल रुप से बिहार हाल लक्कडपुर तथा आरोपी दिवाकर डबुआ कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी पिन्कू को छायंसा से, आरोपी अभिषेक को कान्त इन्कलेव रोड सुरजकुण्ड से तथा आरोपी दिवाकर को गांव नवादा से काबू किया है। पिंकू से अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर ने कार से 78 बोतल Royal Stag, 33 बोतल Royal Stag Barrel, 7 बोतल Signature, 20 बोतल Blender बरामदकर कर को जब्त किया है, अभिषेक से थाना सुरजकुण्ड पुलिस टीम ने 204 पव्वा देसी शराब बरामद किये है तथा दिवाकर से अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने 50 अध्धा देसी शराब बरामद किये है। सभी आरोपियो के खिलाफ संबंधित थानो में अवैध शराब तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!