फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, अलग-अलग मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार
3 देसी कट्टा में 5 कारतूस बरामद

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार उपलब्धियां प्राप्त की जा रही है, इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा व पुलिस चौकी सेक्टर-8 की टीम ने अवैध हथियार रखने वाले 3 आरोपियों को 3 देसी कट्टा व 5 कारतूस सहित गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 अप्रैल को अपराध शाखा NIT की टीम ने अमन खान वासी SGM नगर को एक देसी कट्टा के साथ डिलाईट गार्डन के पास, सुरजकुण्ड रोड फरीदाबाद से, अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने नीरज नाथ वासी मोलरबंद, दिल्ली को मुरारी स्कूल, सराय ख्वाजा के पास से एक देसी कट्टा सहित व पुलिस चौकी सेक्टर-8 की टीम ने विशाल वासी गांव कपना जिला बुलंदशहर हाल सेक्टर- 8 फरीदाबाद को प्राइमरी स्कुल प्रेमनगर के पास से एक देसी कट्टा व 5 कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शास्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।



