फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 3 गिरफ्तार, 3 देसी कट्टे व कारतूस बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 देसी कट्टे व कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 मई को क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ताहिर उर्फ तइया गाव धौज फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित विवेकानंद पार्क, NIT फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया है।
इसी प्रकार अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने गगन वासी भारत कॉलोनी , फरीदाबाद को भारत कॉलोनी क्षेत्र व चरणजीत उर्फ़ चिंटू वासी गांव मच्छगर, फरीदाबाद को IMT फरीदाबाद एरिया से एक-एक देसी कट्टा व एक-एक कारतूस सहित के साथ गिरफ्तार किया है।
उन्होंने आगे बताया कि तीनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



