फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 3 देसी कट्टे बरामद, अपराध शाखाओं की टीम ने 3 को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 14 मई को फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 देसी कट्टे बरामद किये हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 मई को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पंकज(21) वासी बापू नगर सेक्टर-58 फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित गौच्छी एरिया से गिरफ्तार किया है, वहीं एक अन्य मामले में अमित(20) वासी बापू नगर सेक्टर-58 फरीदाबाद को भी अवैध देसी कट्टा सहित सेक्टर-58 फरीदाबाद एरिया से गिरफ्तार किया है।

इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने प्रमोद(30) वासी गांव मोहना फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित चंदीला चौक बी.पी.टी.पी एरिया से गिरफ्तार किया है।

उन्होंने आगे बताया कि तीनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उनको माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उनके न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश प्राप्त हुए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!