फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, एक आरोपी गिरफ्तार, 1 देसी कट्टा बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर एक देशी कट्टा बरामद किया हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 3 फरवरी को क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने साकिर वासी बडखल को देशी कट्टा सहित सेक्टर-48 हुड्डा ग्राउड के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सूरजकुण्ड में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं।

पूछताछ में सामने आया की आरोपी ने देशी कट्टा 7000/-रू में मथुरा से खरीदा था। आरोपी का पहले भी अपराधिक रिकॉर्ड है। माननीय अदालत में पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!