फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, अलग-अलग मामलों में 13 आरोपी गिरफ्तार, 13 देसी कट्टा व 3 जिंदा कारतूस बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच की टीमों ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर 13 देसी कट्टा वह तीन कारतूस बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 जून को क्राईम ब्रांच AVTS की टीम ने लाडन वासी हाल राजीव कॉलोनी, क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने गोविंदा वासी पातली, पलवल हाल जीवन नगर व संदीप वासी ढाकोला, तिगांव हाल जीवन नगर, फरीदाबाद, क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने मुकेश वासी बजलपुर जिला मुंगेर बिहार हाल सेक्टर- 3 फरीदाबाद व मोनू वासी नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 फरीदाबाद, क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने नीरज वासी भारत कॉलोनी व विकाश वासी बेराजरारा, मथुरा हाल भारत कॉलोनी, क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने निक्की वासी नेहरू कॉलोनी, क्राईम ब्रांच सैंट्रल की टीम ने विनीत वासी गांव रमासी जिला भागलपुर बिहार हाल सुभाष कॉलोनी फरीदाबाद, क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने रोहित वासी गांव सिप्लसो, बरसाना जिला मथुरा उत्तर प्रदेश हाल जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद व इंद्रजीत वासी गांव मोहन बाबा नगर 60फुट रोड मोल्डबंद, बदरपुर, दिल्ली, क्राईम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने बादल साहू वासी लोहार, अररिया, बिहार हाल सेक्टर-21D तथा क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने अकबर वासी सिरडी पार्क झुग्गी जहांगीरपूरी दिल्ली को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।
आरोपियों को पुछताछ के बाद माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है।



