शिवमति धर्मार्थ समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर साड़ी-सूट व सेनेटरी पैड वितरित किए गए

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : शिवमति धर्मार्थ समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फरीदाबाद के ऐ सी नगर रघुनाथ मंदिर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, सूट व सेनेटरी पैड वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता संदीप जोशी (महा संपर्क अभियान प्रदेश प्रमुख भाजपा), प्रवीन जोशी (प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा),पुनीता झा (जिला सचिव भाजपा), विकास सिंह (पूर्वांचल प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक), संजय सिंह (वोट निर्माण सह प्रमुख भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ) आदि अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की आयोजक एवं शिवमती धर्मार्थ समिति की अध्यक्ष डॉक्टर विंध्या गुप्ता (भाजपा पूर्वांचल महिला प्रमुख एवं प्रांत महिला संयोजक एस एच डी ए एस एस हरियाणा) ने सभी अतिथियों का स्वागत फूल माला व बुके भेंट कर किया। कार्यक्रम में ए सी नगर की सुनीता ने मुख्य भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!