महिला सुरक्षा के लिए फरीदाबाद पुलिस 24 घंटे तैनात, फरवरी माह में 30 महिलाओं को रात्रि के समय उनके गंतव्य तक पहुंचाया सुरक्षित

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश के अंतर्गत महिला ERV टीम व दुर्गा शक्ति की टीम द्वारा महिला सुरक्षा की दिशा में बेहतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में बेहतर प्रयास करते हुए फरवरी माह में रात्रि के समय 30 महिलाओं को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाकर महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का सराहनीय कार्य किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद पुलिस के द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर लगातार जागरुकता कार्यक्रम किये जा रहे है। फरीदाबाद पुलिस के महिला थाना की ERV व दुर्गा शक्ति द्वारा रात्रि के समय अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में असमर्थ ऐसी महिलाओं को ERV व दुर्गा शक्ति के वाहनों द्वारा सहायता प्रदान करते हुए उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। फरवरी माह में 30 महिलाओं को उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस अधिकारियों द्वारा महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फरीदाबाद पुलिस के महिला थाना की ERV व दुर्गा शक्ति टीम को निर्देशित किया हुआ है कि रात्रि के समय अपने- अपने क्षेत्र में सजगता से गस्त करें और असमर्थ महिलाओं/ बच्चों को घर तक पहुंचान में मदद करें ताकि महिला सुरक्षा को सुदृढ़ बनाया जा सके। जिसपर फरीदाबाद पुलिस के महिला थाना की ERV व दुर्गा शक्ति अपने अपने क्षेत्र में रात्रि के समय गस्त कर रही है।

रात्रि के समय महिला को कोई साधन/पब्लिक ट्रांसपोर्ट नही मिल पा रहा हो और अकेली असुरक्षित महसूस कर रही है तो वह फरीदाबाद पुलिस द्वारा जारी किए गए कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200 पर संपर्क करके पुलिस की मदद ले सकती है। जिसमें उसके नजदीकी दुर्गा शक्ति, PCR या ERV टीम उस महिला से संपर्क करके उसे सुरक्षित घर तक छोड़ेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!