रोहतक से 1 वर्ष पहले लापता 56 वर्षीय व्यक्ति को क्राइम ब्रांच कैट ने किया बरामद, किया परिजनों के हवाले

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा दिए गए दिशा- निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच कैट प्रभारी सरजीत सिंह की टीम ने रोहतक से 1 वर्ष पहले लापता 56 वर्षीय व्यक्ति बरामद करने का सराहनीय कार्य किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति 1 अप्रैल 2022 को रोहतक अपने घर से बिना बताए निकल गया था। जिसकी परिजन लगातार तलाश कर रहे थे। जिसकी सूचना थाना सदर रोहतक मे दी गई जिस पर मामला दर्ज कर पुलिस बुजुर्ग व्यक्ति की तलाश कर रही थी। क्राइम ब्रांच टीम ने बुजुर्ग व्यक्ति को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से ताऊ देवीलाल आश्रम एनआईटी नंबर 2 फरीदाबाद से तलाश किया है। क्राइम ब्रांच टीम ने बुजुर्ग व्यक्ति के परिजनों से संपर्क कर तथा रोहतक पुलिस को सूचित किया है। बुजुर्ग व्यक्ति के ब्यान कराने के बाद सकुशल परिजनों के हवाले किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!