ऑटो चालक बिना लाइसेंस के ऑटो चला रहे हैं उनके ज्यादा से ज्यादा चालान करें : एसडीएम जितेंद्र कुमार

फरीदाबाद, 20 अक्टूबर। फरीदाबाद के एसडीएम जितेंद्र कुमार ने अपने कार्यालय में अधिकारियों की मीटिंग ली तथा अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए बताया कि शहर मे अब ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि बाईपास रोड व हाईवे से कंडम वाहनो को हटा दिया गया है और जो बचे हुए कंडम वाहन खड़े हैं उनको ट्रैफिक पुलिस द्वारा बहुत जल्दी हटा दिया जाएगा। उन्होंने ट्रैफिक इंचार्ज को निर्देश दिए कि वह ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ऑटो रिक्शा वालों के लिए एक निर्धारित स्टैंड बनाएं व सरकारी व प्राइवेट बसों को रोड पर ना खड़े होने दें।
उन्होंने कहा कि जो ऑटो चालक बिना लाइसेंस के ऑटो चला रहे हैं उनके ज्यादा से ज्यादा चालान करें । जितेंद्र कुमार ने बताया कि कंडम वाहनों को उठाकर एक निर्धारित जगह पर रखे उनके लिए वह कोई जगह निर्धारित अवश्य करें। इसी के साथ शहर की मार्केट के पार्किंग के लिए भी जगह निर्धारित करें ताकि मार्केट में जाने के लिए गाड़ियों को सही पार्किंग में लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि शहर में पोलूशन का भी विशेष ध्यान रखें जहां भी कहीं गंदगी के ढेर लगे हुए हैं उन्हें तुरंत ही वहां से हटवाए हुए गंदगी के लिए बनाए गए डंपिंग स्थान पर डालें ताकि शहर में गंदगी के कारण बीमारियां ना फैले।



