फरीदाबाद पुलिस की अवैध हथियार रखने वालों पर कार्रवाई, 2 अलग-अलग मामलों में 2 देसी कट्टे व जिंदा कारतुस बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम ने 2 अलग-अलग मामलों में आरोपी दिपक(23) व भूपेंद्र(24) को गिरफ्तार कर 2 देसी कट्टे व जिंदा कारतूस बरामद किया हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 1 अप्रेल को क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम व क्राइम ब्रांच NIT ने दिपक वासी गाँव कामा जिला भरतपुर राजस्थान हाल हरिनगर कॉलोनी थाना खेड़ीपुल फरीदाबाद को आशिय़ाना फ्लैट सेक्टर-56 व भूपेंद्र वासी सेक्टर 19 ओल्ड फरीदाबाद को ओल्ड रेलवे स्टेशन सेक्टर 20A फरीदाबाद से गिरफ्तार किया। आरोपियो के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामले दर्ज किये गये हैं।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिपक देसी कट्टा को 6000 रुपए मे आसियाना फ्लेट सेक्टर 56 से किसी व्यक्ति से लेकर आया था, आरोपी का पुर्व मे भी अपराधिक रिकार्ड है

वहीं आरोपी भूपेंद्र(24) देसी कट्टा को 4000 रुपए में अलीगढ से किसी अंजान व्यक्ति से खरीदा था। आरोपी पर पूर्व मे 4 मुकदमे आर्म्स एक्ट,4 चोरी व 1 एक्साइज एक्ट सहीत कुल 9 मुकदमे दर्ज है ! आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!