फ्लावर मैन रामजी जयमल को पर्यावरण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

– फरीदाबाद पुलिस लाइन में भी लगा चुके 500000 फूल वाले पौधे
– स्पेशल चीफ सेक्टरी हरियाणा एस के गुलाटी ने दी थी फ्लावर मैन की उपाधि ! आज राम जी को फ्लावर मैन ऑफ इंडिया के नाम से जानते हैं लोग
– पिछले 25 वर्षों से समाज सेवा से जुड़े सिरसा के रहने वाले पर्यावरण प्रेमी रामजी जयमल 18 वर्षों से लगा रहे हैं फूलदार पौधे
– इनके जीवनी पर “बिफोर आई डाई” नाम की बनाई जा चुकी है हैडॉक्यूमेंट्री।
– नकुल देव द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री को 74 इंटरनेशनल अवार्ड मिल चुके हैं!
– यह हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, यूपी, चंडीगढ़, दिल्ली, असम, मणिपुर सहित देशभर में लगा चुके हैं 50 करोड़ से अधिक फूल वाले पौधे
फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने सेक्टर 21C स्थित अपने कार्यालय में फ्लावर मैन ऑफ इंडिया रामजी जयमल को पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि सिरसा के रहने वाले 57 वर्षीय रामजी जयमल पिछले 25 वर्षों से समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं और पिछले 18 वर्षों से फूलदार पौधे लगाने का कार्य कर रहे हैं। पर्यावरण प्रेमी रामजी जयमल सिरसा के दड़बी गांव के रहने वाले हैं और उन्हें पर्यावरण से अटूट प्रेम है। इनका अपने गांव में फूलों की नर्सरी है और वह लोगों को मुफ्त में पौधे बांटते हैं। पौधे लगाने की शुरुआत इन्होंने अपने गांव से ही की जहां पर इनके गांव के स्कूल के आसपास मृत पशु पक्षियों के कंकाल पड़े रहते थे जिसकी वजह से वहां पर गंदगी और बदबू बहुत बुरी तरह फेल चुकी थी। रामजी जयमल ने स्कूल के आसपास सफाई करने का बीड़ा उठाया और साफ सफाई करके वहां पर फूलदार पौधे लगा दिए और बाड़बंदी कर दी जिससे मात्र 2 महीने में बदबू वाली जगह फूलों से महकने लगी जिसके बाद से वह लगातार यही कार्य करने लगे।

तत्कालीन जिला उपायुक्त जे गणेशन ने उनके कार्य को बहुत सराहाया था। धीरे-धीरे वह इस क्षेत्र में आगे बढ़ते गए और आमजन में वह फ्लावरमैन के नाम से प्रसिद्ध हो गए। अब तक वह पूरे देश में करोड़ों पौधे लगा चुके हैं और आमजन को भी अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। फूलों से घर आंगन महकता है और सुंदरता के साथ-साथ फूलों में औषधीय गुण भी होते हैं। जहां फूल होते हैं वहां गंदगी नहीं फैलती और जहां फूल होंगे वहां सकारात्मकता का प्रभाव होता है। रामजी जयमल ने हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली, मणिपुर, असम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश सहित देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में 50 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने इंडियन आर्मी, डोगरा रेजीमेंट, जाट रेजीमेंट, आसाम राइफल सहित बहुत सारी आर्म्ड फोर्सेज के साथ पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य किया है। पिछले सीजन में लगभग पूरे देशभर में 357 नर्सरी लगाई हैं।

उन्होंने फरीदाबाद में भी कई स्थानों पर फूलों की कई नर्सरी लगाई जिसमे उन्होंने 40 से अधिक प्रकार की किस्मों के 5 लाख से अधिक पौधे लगाए हैं। इनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए इनकी जीवनी पर बिफोर आई डाई नाम की डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई जा चुकी है जिसमें इनके पर्यावरण प्रेम को दर्शाया गया है। यह इससे पहले जिला पार्षद भी रह चुके हैं और उन्होंने बिना किसी पब्लिसिटी और वोट मांगे भारी बहुमत से जीत हासिल की थी।
पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा स्वयं एक पर्यावरण प्रेमी है जिन्होंने कई लाख से अधिक पौधे लगवाए हैं। और फिर बाद में उन्होंने निशुल्क पौधे बट व्हाय भी थे जिसके बारे में सोशल मीडिया और अखबार के माध्यम से एक खबर प्रसारित करवाई गई थी कि जो पर्यावरण प्रेमी है पुलिस लाइन से निशुल्क पौधे ले सकते हैं। पर्यावरण के प्रति प्रेम को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने रामजी जयमल को सम्मानित करते हुए आमजन को भी पर्यावरण को शुद्ध करने का संदेश दिया।



