सर्वसम्मति से लखन शर्मा नम्बरदार को विश्व ब्राह्मण संघ का फरीदाबाद जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया

रीदाबाद, 15 अप्रैल। विश्व ब्राह्मण संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्व सम्मति से फरीदाबाद के सैक्टर-19 निवासी लखन शर्मा नम्बरदार (मंझावली) को संघ का फरीदाबाद जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस बैठक में संघ के वाईस चेयरमैन आर.एस. गोस्वामी, राष्ट्रीय अध्यक्ष के. सी. पाण्डे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केन्द्र प्रकाश शर्मा, प्रहलाद शर्मा, कैलाश शर्मा, रविकांत शर्मा, नव नियुक्त युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बर स्वामी, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष बलवीर शर्मा, नरेश शर्मा बदरपुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस मौके पर लखन शर्मा नम्बरदार ने अपनी इस नियुक्ति पर विश्व ब्राह्मण संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई वह उसका निर्वहन पूरी कर्तव्य और निष्ठा से करेगें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!