त्रिपुरा के पुर्व मुख्यमंत्री ने आँगनवाड़ी सम्मान समारोह में अतिथि के रूप में शिरकत

फरीदाबाद : देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आदर्श आंगनवाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय सैक्टर-12 के कन्वेंशन हॉल में आयोजित किया गया।

आँगनवाड़ी सम्मान समारोह त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विपल्व देव पहुंचे। वहीं हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा, विधायक श्री नरेंद्र गुप्ता, भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, भाजपा महिला जिला अध्यक्ष राजबाला सहित जिला भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

सेक्टर-12 के हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाव से किए गए कार्य की हमेशा सराहना होती है। मनुष्य जीवन में जो भी कार्य सेवा भाव से करता है। वह निश्चित तौर पर सफल और बेहतर होता है।

हरियाणा की कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सेवा भाव से कार्य करने से मन को सुकून मिलता है और समाज के लिए वह प्रेरणादायक बन जाता है। सेवा भाव से किए गए कार्य हमेशा सार्थक होते हैं उनके हमेशा सकारात्मक परिणाम आते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!