टेलिग्राम टास्क के माध्यम से 5,75,000/-रू की ठगी करने के मामले में चार आऱोपी गिरफ्तार

faridabad crime : सेक्टर-29, फरीदाबाद वासी एक महिला ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसने फेसबुक पर बच्चों के फैशन शो का एड देखा और उसने दिये गये नम्बर पर चैट करना शुरू की जिन्होंने उससे बच्चे का बॉयो डाटा मांगा और उसने डाटा ठगों के पास भेज दिया, जिसके बाद उन्होंने बोला के उसका बेटा फैशन शो में भाग ले सकता है। जिसके बाद उन्होंने उससे टेलिग्राम एप डाउनलोड करने को कहा और उसे लाईक व शेयर के कुछ टास्क कर अच्छा पैसा कमाने का लालच दिया। जिसके बाद उसने लालच में आकर टास्क के लिए कुल 5,75,500/-रू भेजे। लेकिन उसे कोई पैसा वापिस नहीं दिया गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए राकेश कुमार मीणा (30), हरदेव मीणा (40) वासी गांव दौलतपुर गुसार जिला जयपुर राजस्थान, आदित्य शर्मा (21) व अभिषेक शर्मा (26) वासी पुरम कॉलोनी जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि राकेश मीणा खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के 1,56,000/-रू आये थे और हरदेव ने इसका खाता लेकर आगे दिया था। जिसके बाद इन्होंने ठगी के पैसो को निकलवाकर आदित्य शर्मा व अभिषेक शर्मा को दे दिये और इन्होंने इन पैसों को USDT के माध्यम से आगे ठगों के पास भेज दिया था।

माननीय अदालत में पेश कर आरोपी राकेश को जेल भेजा गया और बाकी सभी आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!