जिला जेल फरीदाबाद पर मुफ्त मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया

फरीदाबाद, 04 अक्टूबर : जिला जेल फरीदाबाद पर एस्कार्ट हस्पताल फरीदाबाद के सौजन्य से दिनांक 30.09.2021 को मुफ्त मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। मंगलेश चौबे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद द्वारा इस मेडिकल कैम्प का उद्घाटन किया गया। जेल अधीक्षक जयकिषन छिल्लर के द्वारा एस्कार्ट हस्पताल फरीदाबाद के चिकित्सा अधिकारियेां का स्वागत किया गया। इस मेडिकल कैम्प में बन्दियों द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया। मेडिकल कैम्प में आंखों की समस्याओं से ग्रसित 80 बन्दियों की आंखें चैक की गई व जरूरतमंद बन्दियों को मौके पर ही 50 चश्में व दवाई दी गई।

मेडिकल कैम्प में 59 बन्दियों के मुफ्त एक्स-रे किया गया तथा 83 बन्दियों को उनकी बिमारी से सम्बन्धित ही दवाईयॉं मौके पर दी गई तथा इस कैम्प का आयोजन करने पर एस्कार्ट हस्पताल फरीदाबाद का आभार जताया। जयकिषन छिल्लर ने बताया कि एस्कार्ट हस्पताल फरीदाबाद द्वारा यह कैम्प इसलिये आयोजित करवाया गया है ताकि बिमार बंदीयों को जेल से बाहर न भेजकर जेल में ही बढ़िया ईलाज हो सके। इस अवसर पर जयकिशन छिल्लर अधीक्षक, जिला जेल फरीदाबाद, रामचन्द्र उप-अधीक्षक, रोहण हुड्डा उप-अधीक्षक, डा0 जगदीश पाराशर, डा0 मंयक पाराशर तथा मेडिकल स्टाफ/जेल स्टाफ भी उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!