टेलिग्राम टास्क के नाम पर 4,01,901/-रू की ठगी, खाताधारक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

साइबर थाना बल्लभगढ की कार्रवाई

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम अभिषेक जोरवाल के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा लगातार कार्रवाही की जा रही है। इसी कड़ी में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने ठगी के एक मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुनपेड, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसे टेलिग्राम के माध्यम से एक ग्रुप से जोडा गया, जहां उसे कुछ टास्क पूरा करके पैसे कमाने बारे कहा गया। जिसके लिए उसके पास एक लिंक भेज कर उसका खाता खुलवाया गया और कुछ प्रीपेड टास्क करने के लिए दिये गये, जिन टास्क के लिए उसने 4,01,901/-रू ठगों के बताये गये खाता में भेजे। टास्क कम्पलीट होने के बाद जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो उससे प्रोसेंसिंग फीस के नाम पर और पैसो की डिमांड की गई। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए अमरकांत (25), सुरज कुमार (25), इंजमाम उल हक (22) वासी उत्तम नगर, दिल्ली व चीशू (23) वासी विकास विहार, दिल्ली, को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अमरकांत खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के एक लाख रूपये आये थे, अमरकांत ने अपना खाता आगे चीशू को दिया था, चीशू ने आगे सूरज को और सूरज ने आगे इंजमाम को खाता दिया था। चारों आरोपी दोस्त हैं तथा एक दूसरे के जानकार हैं। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!