शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 93,51,000/- रू की धोखाधड़ी
खाताधारक गिरफ्तार, खाता में आये थे ठगी के 21,50,000/-रू

फरीदाबाद : ओजोन पार्क अपॉर्टमेंट, सेक्टर 86, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि 1 जुलाई 2024 को उसे व्हाट्सएप पर एक ग्रुप में जोड़ा गया। जहां पर ठगों द्वारा निवेश के लिए टिप्स दिये जाते थे। इसके बाद उसे प्री-मार्केट ट्रेडिंग व अमेरिकी बाजार में निवेश करने के लिए DAIWA SECURITIES AI Smart Demat पर खाता खोलने के लिये कहा गया। शिकायतकर्ता ने ठगों के कहने के अनुसार डीमैट अकाउंट ओपन किया और खाता की जॉच के लिए पहले 10,000/-रू का निवेश किया और उसमें से 1000/-रू निकाले। जिसके बाद वह आश्वस्त हो गया और उसने कुल 93,51,000/-रू का निवेश किया। जिसके कुछ समय बाद उसकी बाते ठगों से होनी बंद हो गई। उसे अहसास हुआ की उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जीशान वासी रेती मोहल्ला, सीतापुर रोड मदेयगंज, लखनऊ उ.प्र. को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के 21,50,000/-रू आये थे। वह लखनऊ में चिकनकारी का काम है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा।



