विज्ञापन के नाम पर ₹1.80 लाख की ठगी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार, साइबर थाना NIT टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ग्रीनफील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि वह अपने ब्रांडिंग कार्य की विज्ञापन करवाना चाहता था। इसी दौरान उसके पास एक कॉल आई, जिसमें आरोपी ने विज्ञापन कराने का झांसा दिया। आरोपी ने ब्रांडिंग प्रोडक्ट की जानकारी मांगी और एडवर्टाइजिंग मैटेरियल भेजने के नाम पर उससे ₹1,80,000 ठग लिए, लेकिन कोई ब्रांडिंग सामग्री नहीं भेजी। शिकायत के आधार पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना NIT ने आरोपी साहिल पीरजादा वासी सेक्टर-89, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ने LinkedIn के माध्यम से शिकायतकर्ता से संपर्क किया था। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर विज्ञापन चलाने और एडवर्टाइजिंग सामग्री भेजने के नाम पर पैसे ठग लिए। पुलिस ने आरोपित को माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



