जुआ खिलाने वाले आरोपी को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर ने किया गिरफ्तार, ₹10100 नगद बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने जुआ खिलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया गिरफ्तार रोहित (23) संजय एनक्लेव पर्वतीय कॉलोनी सेक्टर-22 का रहने वाला है। अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी रोहित को पल्ला एरिया से काबू किया है आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 10100/-,एक सट्टा पर्ची, एक बाल पेन, कार्बन पेपर बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में जुआ खिलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियो से पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!