एनआईटी पांच नंबर स्थित सब्जी मंडी में स्थानीय दुकानदारों द्वारा नगर निगम की मदद के बिना शौचालय का किया नवीनीकरण

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : एनआईटी पांच नंबर स्थित सब्जीमंडी में स्थानीय दुकानदारों द्वारा सार्वजनिक शौचालय का नवीनीकरण कर उद्घाटन किया गया। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि समाजसेवी परविंदर राजपाल के अथक प्रयासों से यह कार्य संपन्न हो पाया। मौके पर बातचीत के दौरान यह बताया कि नगर निगम अधिकारियों से कई दौर की बातचीत के बाद यह काम स्थानीय दुकानदारों की मदद से पूरा हो पाया।आपको बता दें की वर्ष 2012 31 मार्च को इस शौचालय का निर्माण कार्यपूरा हुआ था जिसके बाद नगर निगम के द्वारा रख रखाव नहीं होने के चलते धीरे धीरे यह टॉयलेट खंडहर में तब्दील हो गया और इस पर ताला जड़ दिया गया। जिसके चलते सब्जी मंडी व नजदीक की मार्कीट में कोई भी टॉयलेट न होने के कारण जहाँ दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

जिला टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट संदीप सेठी ने पहुंचकर कहा कि सरकार के लिए बहुत ही बेहतरीन आय का स्रोत मार्केट होने के बावजूद यहां पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहा है। और मार्केट के मार्केट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं जिन्होंने मिलजुलकर खासकर महिलाओं की परेशानी को देखते हुए मिलजुल कर सराहनीय कार्य किया है। इसी के चलते स्थानीय दुकानदारों ने नगर निगम से परमिशन लेकर इस शौचालय का नवीनीकरण किया।जिसमे करीब दो लाख रूपये से जायदा का खर्च आया। स्थानीय दुकानदारों ने बाजार में हनुमानचालीसा व गुरु जी का पाठ करके इस शौचालय का शुभारंभ किया।

स्थानीय लोगो ने कहा की जब प्रशासन और नगर निगम द्वारा इस शौचालय की सुध नहीं ली गयी तो उन्होंने खुद इसे सुधारने का बीड़ा हाथ में उठाया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरेश वर्मा, दीपक गुप्ता, दीपक कुमार, संदीप गेरा, बंटी चावला, वर्जित वधवा देवेंद्र सिंह मखीजा, देवेंद्र अरोड़ा, हरप्रीत सिंह खालसा, नीतू वाधवा, संदीप गर्ग आदि दुकानदारों की मौजूदगी में कहा कि इसकी व्यवस्था बनी रहे इसके लिए यहाँ कर्मचारी भी रखे गए है। वहीँ इस्तेमाल करने वालो से चार्ज भी भुगता जाएगा जिससे इस शौचालय की मेंटेनेंस अच्छे से हो सके। उन्होंने लोगो से भी अपील की है की वह इसे साफ़ सुथरा रखने में सहयोग दें। वहीँ स्थानीय लोगो का कहना है कि यह बहुत अच्छी पहल स्थानीय दुकानदारों के द्वारा की गयी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!