दोस्त का जानकार बन की थी व्हाट्सएप कॉल, ठग लिये 40 हजार रुपये

खाताधारक सहित 2 को साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से दोस्त का जानकार बन पैसे मांगकर ₹40000 ठगी के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने खाताधारक सहित 2 आरोपितों को ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान अमित कुशवाह निवासी बगीया जडेरुआ कला जिला ग्वालियर, मध्यप्रदेश तथा प्रताप परिहार उर्फ मोनू निवासी गांव अस्तौन जिला टीकमगढ़, मध्यप्रदेश हाल पी.एच.ई कॉलोनी महलगांव, ग्वालियर के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-30 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी शिकायत में बताया कि 22 फरवरी को उसके पास एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उसके दोस्त रंजन सिंह के नाम पर मदद मांगते हुए पैसे भेजने के लिए कहा। दोस्त समझकर बताए गए खाते में 40,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उसने अपने दोस्त रंजन सिंह से संपर्क किया तो पता चला कि उसके नाम का इस्तेमाल कर साइबर ठगी की गई है। शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि अमित खाताधारक है, जिसका खाता प्रताप ने ठगों के पास पहुंचाया था। खाता में ठगी के 40 हजार रुपये ट्रांसफर किये गए थे।

अमित ग्वालियर में एक होटल पर वेटर का काम करता है, जबकि प्रताप वाहन चलाने का कार्य करता है। दोनों की मुलाकात होटल पर हुई थी। प्रताप ने अमित से उसका बैंक खाता साइबर ठगों तक पहुंचाया था। जिनको माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!