कैली धाम में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, भक्ति में डूबा रहा क्षेत्र

फरीदाबाद : श्री संकट मोचन हनुमान मंडल, कैली धाम में चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर हनुमान जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य रूप में मनाया गया। गत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी कार्यक्रम की भव्यता और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था तथा सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध उद्योगपति प्रेम प्रकाश गुप्ता ने प्रात:कालीन पूजा-अर्चना एवं अखंड ज्योत प्रज्ज्वलन से हुई।
ध्वज यात्रा का शुभारंभ मंडल संरक्षक प्रसिद्ध उद्योगपति वी.एस. चौधरी, उद्योगपति अरुण बजाज द्वारा जोत प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उद्योगपति अरुण बजाज ने कहा कि कलयुग में भगवान हनुमान सच्चे रक्षक हैं और उनके आशीर्वाद से सभी कष्ट दूर होते हैं। ध्वज यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


मंदिर में दर्शन करने हेतु फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा, हरियाणा मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार अजय गौड़ भाजपा नेता अमन गोयल एवं उद्योगपति एच.के. बत्रा, अरुण श्रॉफ, कैलाश शर्मा विशेष रूप से पहुंचे। सभी अतिथियों ने हनुमान जी के चरणों में शीश नवाकर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। निगम मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता को मजबूत करते हैं, वहीं अजय गौड़ ने मंडल के प्रयासों की सराहना की।
इस आयोजन की रूपरेखा प्रसिद्ध उद्योगपति मंडल के संरक्षक वी.एस. चौधरी, अरुण बजाज, गौतम चौधरी के निर्देशन में संपन्न हुई थी। इस दौरान प्रधान ललित गर्ग, सचिव मुकेश वर्मा, उपप्रधान योगेश तिवारी, कोषाध्यक्ष मदन गोपाल बंसल, प्रफुल्ल कुमार शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्याम सेवा परिवार सेक्टर-3 के प्रधान समाजसेवी कैलाश शर्मा, महासचिव राकेश माहेश्वरी, विमल शर्मा, श्रवण सिंह अपनी टीम के साथ बाबा के दर्शन करने पहुंचकर शहर वासियों की खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु निवर्तमान प्रधान पारसमल कोऑर्डिनेशन कमेटी में पवन वशिष्ठ, गौतम चौधरी, पवन कुमार गुप्ता एवं विनोद गर्ग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
निशान वितरण की जिम्मेदारी संजीव चौमाल एवं अशोक रावत, दीपक राठौड़ की टीम ने संभाली, जबकि जोत व्यवस्था में सांवर मल अग्रवाल, अनुज एवं शंभूनाथ पांडे का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य दरबार, अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। भजन संध्या इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही, जिसमें जयपुर के मनोज पारीक, फरीदाबाद के योगेश तिवारी (मुन्ना भैया), पलवल की इशिता शर्मा तथा फरीदाबाद के सूरज शर्मा एवं मनीषा सैनी ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में देवचंद सैनी, घीसाराम खंडेलवाल, बुधराम शर्मा, अरविंद शर्मा, दीपक वर्मा, रामानंद राठी, आशीष शर्मा, हनुमान प्रसाद, पवन कुमार जोशी, वासुदेव शर्मा, पवन पटवारी, विद्यानंद यादव, संदीप शर्मा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
अंत में श्री संकट मोचन हनुमान मंडल ने सभी श्रद्धालुओं, दानदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए आए हुए सभी लोगों का सम्मान किया गया



