सेक्टर-31 स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

फरीदाबाद : फरीदाबाद के सेक्टर-31 स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और जय श्रीराम के जयकारों ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान भगवान हनुमान जी को नए वस्त्र अर्पित किए गए। इसके साथ ही सुंदरकांड का पाठ, हनुमान चालीसा का 11 बार सामूहिक पाठ, राम जप एवं हनुमान मंत्रों का श्रद्धापूर्वक उच्चारण किया गया। सेक्टर की समस्त महिलाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया और पूरे कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस आयोजन में ह्यूमन राइट्स टीम के सदस्यों रेखा पवार (प्रेजिडेंट), निशी गर्ग (सीनियर वाइस प्रेजिडेंट), पूनम दुबे (सेक्रेटरी), हरिचंद (सेक्रेटरी), साहिल चौधरी (जनरल सेक्रेटरी) का विशेष सहयोग रहा। सभी ने पूरे मनोयोग से भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

वहीं सहकार भारती से सविता मल्लिक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं और उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
प्रसाद वितरण में केले, काले चने, बूंदी एवं जीरा वाटर का वितरण किया गया, जिसे सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। मंदिर के पंडित जी एवं समस्त सहयोगियों का भी इस आयोजन में विशेष योगदान रहा, जिसके लिए आयोजकों ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।

आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करते हैं। जैसे हमारा मोबाइल चार्ज होकर पुन: कार्य करने योग्य हो जाता है, उसी प्रकार भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से मानव जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है।

अंत में समस्त सेक्टरवासियों, सहयोगियों एवं मंदिर प्रबंधन का धन्यवाद करते हुए आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!