कैली धाम में 2 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव

फरीदाबाद : श्री संकट मोचन हनुमान मंडल, कैली धाम में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव आगामी 2 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में मंडल की एक विस्तृत बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी सदस्यों ने एकत्रित होकर हनुमान जी को कार्ड समर्पित किया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक संरक्षक मंडल के ,वी.एस. चौधरी, अरुण बजाज, प्रेम प्रकाश गुप्ता आदि वरिष्ठजन के निर्देशन में संपन्न हुई
बैठक की अध्यक्षता प्रफुल्ल कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर प्रधान ललित गर्ग, सचिव मुकेश वर्मा, उपप्रधान योगेश तिवारी, कोषाध्यक्ष मदन गोपाल बंसल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु निवर्तमान प्रधान पारसमल को प्रोजेक्ट चेयरमैन नियुक्त किया गया।

कोऑर्डिनेशन कमेटी में पवन वशिष्ठ, गौतम चौधरी, पवन कुमार गुप्ता, विनोद गर्ग को जिम्मेदारी सौंपी गई। अन्य व्यवस्थाओं के तहत निशान वितरण की जिम्मेदारी संजीव चौमाल व अशोक रावत की टीम को दी गई। जोत व्यवस्था के लिए सांवर मल अग्रवाल, अनुज ,शंभूनाथ पांडे को दायित्व सौंपा गया।

भजन संध्या में जयपुर के मनोज पारीक, योगेश तिवारी उर्फ मुन्ना भैया फरीदाबाद से पलवल की इशिता शर्मा तथा फरीदाबाद के सूरज शर्मा व मनीषा सैनी जैसे प्रसिद्ध कलाकार बाबा का गुणगान करेंगे। साउंड व्यवस्था लखदातार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा संभाली जाएगी।

बैठक में मुख्य रूप से भाग लेने देवचंद सैनी, अशोक शर्मा, घीसाराम खंडेलवाल, दीपक वर्मा, रामानंद राठी ,घनश्याम आहूजा, अरविंद शर्मा, बुधराम शर्मा, हनुमान प्रसाद ,पवन कुमार जोशी, वासुदेव शर्मा, पवन पटवारी विद्यानंद यादव आदि मौजूद रहे तत्पश्चात पूर्व प्रधान पवन वशिष्ठ ने बताया कि इस अवसर पर अखंड ज्योत, विशाल भंडारा, अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग, भव्य दरबार एवं भजन संध्या जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंडल ने शहर के सभी सनातन प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!