हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला फरीदाबाद के प्रधान देवी दयाल दिसोदिया ने एसोसिएशन व थर्मल प्रशासन के मध्य मीटिंग निर्धारित करने की मांग की

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला फरीदाबाद के प्रधान देवी दयाल दिसोदिया ने एक पत्र मुख्य अभियंता पानीपत थर्मल पावर स्टेशन, पानीपत को भेजकर एसोसिएशन व थर्मल प्रशासन के मध्य मीटिंग निर्धारित करने की मांग की है। ताकि हरियाणा बिजली उत्पादन निगम के पेंशनर्स/ फैमिली पेंशनर्स व उनके आश्रितों के सामने आ रही कठिनाइयों का हल टेबल टॉक के माध्यम से निकाला जा सके। इस पत्र के एजेंडा प्वाइंट्स में हरियाणा सरकार की पेंशन नियमावली 2016 के अनुसार हरियाणा राज्य बिजली बोर्ड/ निगम के सभी सेवानिवृत पेंशनर्स व हर महीने रिटायर हो रहे कर्मचारियों को पति पत्नी व उनके आश्रितों सहित जॉइंट फोटो के साथ पेंशन पेमेंट ऑर्डर बुक जारी करवाने, चौथे वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक 01 जनवरी 1986 को या उसके बाद एक और दो वर्ष का ट्रैनिंग पिरियड सफलतापूर्वक पूरा कर पद पर नियमित होने वाले सभी श्रेणी के फिक्स्ड पे ओर अन्य पे होल्डर्स एम्पलाईज को पद के रेगुलर पे स्केल का लाभ 01 जनवरी 1986 से काल्पनिक आधार पर व 29 जनवरी 1990 से वेतनमान का लाभ वास्तविक आधार पर दिलवाने, लिमिटेड कैशलेश मेडिकल फैसिलिटी व सभी बीमारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा को प्रभावी ढंग से लागू करवाने, ईलाज के बाद चिकित्सा प्रतिपूर्ति खर्च का भुगतान व ईलाज के लिए अग्रिम राशी लेने को आसान करवाने, सन 2013 की स्पेशल लीव पेटिशन नंबर 11040 मे सुप्रीम कोर्ट के आदेश दिनांक 02 अगस्त 2013 के निर्णयानुसार पद पर नियमित होने तक के ट्रैनिंग पिरियड को एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन स्कीम के तहत पहली/ दूसरी ए.सी. पी. स्केल के लिए गणना मान्य करवाने अर्थात पहली/दूसरी ए. सी. पी. स्केल के लिए ट्रैनिंग पिरियड को 10/20 साल की रेगुलर सेटिस्फेक्टरी सेवा में जुड़वाने , 30 जून को रिटायर होने वाले सभी पेंशनर्स को 01 जुलाई को मिलने वाली वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ दिलवाने सहित अन्य पॉइंट शामिल किए गए हैं। मुख्य अभियंता थर्मल पानीपत के पर्सनल सहायक ने फ़ोन पर अतिशीघ्र मीटिंग का टाइम देने का आश्वासन दिया है।



