दुर्घटना से बचाव के लिए साईकलों व डिवाइडरों पर लगाये गये रिफ्लेक्टर

गुरुग्राम (मदन लाहौरिया) 30 दिसंबर। मारुति उद्योग कामगार यूनियन के महासचिव कुलदीप जांघू पिछले लगभग दस वर्षों से लगातार हर वर्ष दिसंबर व जनवरी के महीने में साईकलों व सडक़ों के डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर लगवा रहे हैं! यह एक बहुत ही पुण्य का कार्य है क्यों कि सर्दी बढऩे पर कोहरा ज्यादा होने की वजह से साईकलों पर चलने वाले श्रमिकों व अन्य लोगों को दुर्घटना होने का डर ज्यादा रहता है! सडक़ सुरक्षा के बारे में इस वर्ष भी दिसंबर के महीने से ही कुलदीप जांघू ने एक बड़ा अभियान चला रखा है!
इस वर्ष दिसंबर के महीने में वे दर्जनों उद्योगों के श्रमिकों की करीब 2000 से ज्यादा साईकलों पर रिफ्लेक्टर लगवा चुके हैं! कुलदीप जांघू ने बताया कि इस दिसंबर व जनवरी के महीने में करीब एक लाख साईकलों,रिक्शा,रेहड़ी,ट्रेक्टर ट्राली आदि वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का उन का लक्ष्य है! उन्होंने बताया कि अभी तक भिन्न भिन्न वाहनों पर करीब बीस हजार रिफ्लेक्टर लगाये जा चुके हैं और उन का लक्ष्य है कि गुरुग्राम को धीरे धीरे जीरो दुर्घटना जोन बनाया जा सके! उनका कहना है कि हर उस वाहन पर रिफ्लेक्टर लगाये जा रहे हैं जिन में पीछे वाली लाईट टूटी हुई है या काम नहीं कर रही!



